CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का कहर..शीतलहर की चेतावनी जारी..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

CG Weather Update/रायपुर. उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति रही. वहीं रायपुर, बिलासपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों शीतलहर की स्थिति रहेगी. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दरअसल, पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 27.2 डिग्री, बिलासपुर में 26 डिग्री, पेंड्रारोड में 23.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 22.1 डिग्री, जगदलपुर में 29.2 डिग्री, दुर्ग में 30 डिग्री और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर और माना में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री, बिलासपुर में 13.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 10 डिग्री, अम्बिकापुर में 4.4 डिग्री, जगदलपुर में 12.6 डिग्री, दुर्ग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

यहां आज भी शीतलहर का अलर्ट

फिलहाल, प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति रही. वहीं शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment