‘मेरे भाई के साथ ऐसा करो.’, पति बना दुश्मन, देवर ने भाभी संग किया ऐसा काम; फिर जो हुआ..!

👇

Amravati Crime: अंजनगांव सुर्जी तहसील
के रहीमापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही पत्नी को मर्यादा लांघने पर मजबूर किया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने महिला पर अपने मौसेरे भाई (महिला के देवर) के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. जब पीड़िता ने इस घिनौने कृत्य का विरोध किया, तो पति ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए उसे जबरन उस रिश्तेदार के पास भेज दिया. इसके बाद आरोपी देवर पिछले एक साल से महिला का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.



पीड़िता ने की आत्महत्या

दरअसल, लगातार मिल रही इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार महिला के सब्र का बांध टूट गया. रोज-रोज के इस नरक से छुटकारा पाने के लिए पीड़िता ने 30 जून को जहरीली दवा खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. महिला की तबीयत बिगड़ते ही उसे तुरंत अंजनगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.



अस्पताल में दर्ज हुआ बयान

फिलहाल, अस्पताल से सूचना मिलने के बाद रहीमापुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया. पुलिस जांच में सामने आया है कि मूल रूप से मुर्तिजापुर तहसील का रहने वाला ये दंपती करीब एक साल पहले अपने मौसेरे भाई के यहां रहने आया था, जिसके बाद से ये प्रताड़ना शुरू हुई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति उमेश शिरोले और उसके मौसेरे भाई भरत लव्हाले (उम्र 34 वर्ष, निवासी गांवडनगांव खुर्द) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment