भाई की मौत का राज बताने का दावा करके 40 लाख की ठगी..तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज..पुलिस तलाश में जुटी

👇

Chhattisgarh Crime News/रायपुर। भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने का दावा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहीं पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की चाह में डॉक्टर ने तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने विशेष पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर डॉक्टर से करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।

दरअसल, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नकदी के साथ एक XUV वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया। जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिला और पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपी ने तंत्र-मंत्र, चमत्कार और विशेष साधना का झांसा देकर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment