CG Breaking: बीजेपी संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक..CM साय ने कार्यकर्ताओं को दिए 4 मंत्र..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में हुई। करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में आगामी रणनीति, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रकोष्ठों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वहीं, बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए चार मंत्र

दरअसल, बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “सिर पर बर्फ रखो”, यानी दिमाग हमेशा ठंडा रखो। “मुंह में मिश्री रखो”, यानी जुबान हमेशा मीठी रखो। “पैर में चक्र रखो”, यानी पार्टी के काम के लिए हमेशा चलायमान रहो। पार्टी के प्रति अगाध श्रद्धा रखो, ताकि आपस में भाईचारा बना रहे।



सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

फिलहाल, बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इससे पहले मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक हुई थी। आज सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और अध्यक्ष इस बैठक में शामिल रहे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया कि वे जनता से अधिक से अधिक जनसंपर्क करें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment