14 वर्षीय किशोरी को युवक अपने साथ ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किशोरी को किया बरामद..आरोपी को किया गिरफ्तार

🇮🇳

शामली/उत्तर प्रदेश। किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। बताया था कि चार अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि पत्नी पड़ोस में चली गई।

तभी मोहल्ले का ही साहिल उसकी 14 वर्षीय पुत्री को अपने साथ ले गया। वह घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई। बाद में वह आरोपी के फूफा फुरकान के पास पहुंचा, तो उसने कार्रवाई कराने पर अंजाम भुगताने की धमकी दी।

फिलहाल, मामले में कांधला के मोहल्ला खैल गंगेरू रोड निवासी उमरशाद पर किशोरी को अज्ञात स्थान पर छिपाने की आशंका भी जताई गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment