Big News : एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका..3 हजार 71 रुपया हुआ सिलेंडर..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

दिल्ली/रायपुर। बंगाल में चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं, इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर ₹3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। यह 913 रुपये का ही है। आगरा में कमर्शियल सिलेंडर आज से 3125.5 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2132.5 का था। यानी यहां 993 रुपये महंगा हुआ है। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह आज भी ₹924.50 का ही है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज ₹975 में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3255.5 का हो गया है। पहले यह ₹2262.5 में मिल रहा था। आज से यह 993 रुपये महंगा मिलेगा। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल अब 3194 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2201 का था।

ये भी पढ़ें-




दरअसल, जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 का है और आज से कमर्शियल सिलेंडर ₹3099 का हो गया है। पहले यह ₹2031 में बिक रहा था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से ₹3024 का हो गया है। पहले ₹2031 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹912.50 पर स्थिर है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम उछलकर 3202 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2208 में मिल रहा था। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 में बिक रहा है। जबकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹2365 की जगह 3361 का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल 3237 रुपये का हो गया है। पहले ₹2,246.50 का था। आज घरेलू सिलेंडर ₹928.50 का है।

ये भी पढ़ें-

फिलहाल, आज एक मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ सिस्टम को और सख्त कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार, जब डिलीवरी करने वाला आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी दिखाए बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। अगर आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी करने वाला ऐप के जरिए उसे रियल-टाइम में अपडेट भी कर सकेगा, जिसके बाद कोड जनरेट होगा। यह कदम उन मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है जहां सिलेंडर किसी और के नाम पर बुक होकर कहीं और पहुंच जाते थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment