एक बड़ी खबर: रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हुआ हैक.! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी मिली है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


दरअसल मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की गई है या इसके पीछे किसी साइबर हमले की भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment