CG Breaking : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ACM रूपी हुई ढेर..बड़े कैडर की थी आखिरी माओवादी

👇

Chhattisgarh News/कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जवानों ने इस मुठभेड़ में बड़े कैडर की एक महिला नक्सली को मार गिराया है. मारी गई माओवादी की पहचान ACM रैंक की महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है, जो बस्तर इलाके में बड़े कैडर की आखिरी नक्सली मानी जा रही है. रूपी पर 4 लाख रुपए का ईनाम घोषित है. एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है. 

मुठभेड़ में ACM रूपी ढेर



जानकारी के मुताबिक, सर्चिंग पर निकलने जवानों पर छोटेबेठिया इलाके में अचानक फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में एसीएम रैंक की महिला नक्सली रूप को ढेर कर दिया गया. रूपी सुगुलुरी चिन्नाना उर्फ विजय की पत्नी थी. वह माड़ डिवीजन में डीवीसीएम स्तर पर सक्रिय थी. साल 2004 यानी 24 साल पहले  माओवादी संगठन के साथ जुड़ी थी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग तेज कर दी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment