CG Breaking : राष्ट्रपति भवन में आज होगी भव्य नागरिक अलंकरण समारोह..बस्तर के समाजसेवियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित होने वाले भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में बस्तर के समाजसेवियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा.


बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर की “बड़ी दीदी” के नाम से पहचान बनाने वाली डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान प्रदान करेंगी. इसके साथ ही डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले दंपत्ति को भी सम्मानित किया जाएगा.

वहीं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में वर्षों से योगदान देने वाले इन समाजसेवियों ने नक्सल प्रभावित वनांचलों में सेवा की मिसाल कायम की है. “पीपल्स पद्म” पहल के जरिए देश के गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment