🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे. वे दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद 3:30 बजे पीसीसी कार्यालय जाएंगे.
वहीं शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद 6:30 बजे कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे और रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर करेंगे.

सुखदेव भगत 28 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक लेंगे. इसके बाद 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की बैठक होगी. दोपहर 2 बजे कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे.
फिलहाल शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक लेंगे, जबकि 5 बजे कांग्रेस अनुशासन कमेटी की बैठक होगी. इसके बाद रात 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.


















