CG Crime : बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला.! डायल 112 के चालक और दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़

Chhattisgarh Crime News/कोरबा। जिले से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। डायल 112 वाहन में तैनात एक चालक पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

वहीं, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि डायल 112 वाहन का चालक अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर या किसी बहाने से बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल के एक मकान में ले गया। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की इस वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें डायल 112 का चालक भी शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


दरअसल, किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही यह बात सामने आई कि इस जघन्य अपराध में डायल 112 में पदस्थ चालक शामिल है, पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध पंजीबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि गैंगरेप में शामिल तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment