General Knowledge : सुहागरात की रात दूध पीना जरूरी या मजबूरी?.क्या कहता है विज्ञान?.आईए जाने

जन जन तक संदेश न्यूज़

General Knowledge: सुहागरात की रात दूध पीना जरूरी या मजबूरी? क्या कहता है विज्ञान….हिंदू शादी की पहली रात केसर वाला दूध शुभता, मिठास और सुकून का प्रतीक है. परंपरा, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार यह तनाव कम करता है, मूड बेहतर बनाता है और दांपत्य जीवन की सकारात्मक शुरुआत में मदद करता है. 

एक साहित्यकार ने लिखा है, ‘ऊंचाई से नीचे दौड़ने का, कार्तिक की हल्की ठंड महसूस करने का और शादी की पहली रात जागने का अपना अलग ही मज़ा होता है.’ इन सबमें शादी की पहली रात की अहमियत सबसे खास मानी जाती है. यह रात दो ज़िंदगियों और दो दिलों को एक-दूसरे से जोड़ने की शुरुआत होती है. इसी वजह से सदियों से एक परंपरा चली आ रही है. दूध के गिलास की. कहीं दूल्हे को हल्दी वाला दूध दिया जाता है तो कहीं केसर वाला दूध. फिल्मों में भी इस रस्म को कई बार दिखाया गया है. हालांकि असल ज़िंदगी में हर किसी का अनुभव अलग होता है, लेकिन इस परंपरा को लेकर लोगों के मन में सवाल जरूर उठते हैं कि क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी है?

शादी को हिंदू धर्म में पवित्र बंधन माना गया है. मान्यता है कि पहली रात वैवाहिक जीवन की नींव होती है. ऐसे में दूध लेकर आना शुभ संकेत माना जाता है. दूध को शुद्धता, समृद्धि और मिठास का प्रतीक माना गया है. यही कारण है कि पूजा-पाठ से लेकर विशेष अवसरों तक दूध का इस्तेमाल होता है. परंपरा के अनुसार, केसर वाला दूध पीकर दांपत्य जीवन की शुरुआत करने से रिश्ते में मधुरता आती है. यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से पति-पत्नी के बीच विश्वास और अपनापन बढ़ाने से जुड़ी मानी जाती है.

केसर-दूध का वैज्ञानिक असर

परंपरा के साथ-साथ इसका वैज्ञानिक पक्ष भी दिलचस्प है. केसर को आयुर्वेद में प्राकृतिक कामोत्तेजक माना गया है. वहीं दूध में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है, जो दिमाग को शांत करने में मदद करता है. जब केसर और दूध साथ मिलते हैं, तो यह तनाव कम करता है, मूड बेहतर बनाता है और घबराहट को घटाता है. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं और चिंता को कम करते हैं. यही वजह है कि पहली रात इसे पीने से कपल रिलैक्स महसूस करता है.

कामसूत्र से जुड़ा है इस रस्म का इतिहास

इस रस्म की जड़ें प्राचीन ग्रंथों तक जाती हैं. मान्यता है कि कामसूत्र में पहली रात से पहले दूध में खास मिश्रण पीने का उल्लेख मिलता है. उस समय दूध में केसर के साथ शहद, सौंफ, हल्दी, काली मिर्च और चीनी जैसी चीजें मिलाई जाती थीं. माना जाता था कि ये मिश्रण ऊर्जा बढ़ाने और दांपत्य जीवन को सुखद बनाने में मदद करता है. समय के साथ सामग्री बदलती गई, लेकिन केसर वाला दूध इस परंपरा का मुख्य हिस्सा बना रहा. आज भी यह रस्म परंपरा और विज्ञान का सुंदर मेल मानी जाती है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment