CG Road Accident : नेशनल हाइवे पर बस हादसा..शिक्षिका की हुई मौके पर मौत..15 यात्री घायल..जांच में जुटी पुलिस

👇

Chhattisgarh News/जगदलपुर। नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


फिलहाल जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment