CM Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और दिल्ली दौरे पर रहेंगे..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बता दें कि सुबह रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम में गुरु दर्शन करेंगे.

जानकारी के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी और श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा पहुंचेंगे.

वहीं, इन  कार्यक्रमों के बाद दोपहर में वे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. वहीं रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

फिलहाल, रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment