🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे अंतागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे.
वहीं इसके बाद दोपहर 2:45 बजे रायपुर में प्रेसवार्ता करेंगे. शाम 6:40 बजे श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

फिलहाल, इसके बाद रात 9:30 बजे विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शिरकत करेंगे.


















