ईंधन की किल्लत के बीच शहर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, हाथों में मोदी है तो मुमकिन है..लिखी तख्तियां लेकर आए नज़र

👇

Chhattisgarh News/जगदलपुर| बस्तर जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप होने और इसके कारण आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर युवा कांग्रेस ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने शहर के एक पेट्रोल पंप के सामने अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने हाथों में मोदी है तो मुमकिन है… लिखी तख्तियां लेकर तंज कसते नजर आए।

यह प्रदर्शन बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश और युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि ईंधन की कृत्रिम किल्लत के कारण आज आम नागरिक, किसान, व्यापारी और वाहन चालक सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हैं।

ज्ञात हो कि, शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से बस्तर का दैनिक जीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाधान के प्रति जरा भी गंभीर नहीं दिख रही है, जिसके कारण लोगों को चिलचिलाती धूप में घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है और कई पंप ‘ड्राई’ हो चुके हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह सरकार की विफलता बताया।

वहीं, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि देश पहले से ही बेतहाशा महंगाई की मार झेल रहा है, और अब पेट्रोल-डीजल की कमी ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार से राहत देने की अपील की।

फिलहाल, इस दौरान अमरनाथ सिंह, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, पार्षद शुभम यदु, ब्लॉक अध्यक्ष रजत जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment