हद हो गई दरिंदगी.! शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट..प्राइवेट पार्ट में बोतल और डंडा डालने की आशंका..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाल दी. मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है. सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है. आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.



दरअसल, बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने प्रथम दृष्टया से प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इन्कार किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर ली गई है.


फिलहाल, एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर का है. बीती रात पति-पत्नी ने शराब पी थी. संभावना है कि शराब के नश में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment