डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कहा – वो कैसे कांग्रेस की सीट लाते हैं, यह सबको मालूम है

👇

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जीत को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश में घुसपैठ रोकने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ बताया है।

‘घुसपैठ का रास्ता है बंगाल’

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रायपुर सहित पूरे देश में जितने भी बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए, वे सभी पश्चिम बंगाल के रास्ते ही दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे कई घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें डिपोर्ट भी किया है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि दशकों से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को जमीन देने से मना किया जा रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब स्थिति बदलेगी और बाड़ लगने से देश में घुसपैठ पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें-



भूपेश बघेल पर साधा निशाना

दरअसल, बंगाल चुनाव और घुसपैठ के मुद्दे के बीच विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जोरदार हमला बोला। जब उनसे कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भूपेश बघेल कैसे कांग्रेस की सीट लाते हैं, यह सबको मालूम है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास का वादा

फिलहाल, विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने केंद्र सरकार के उस वादे को दोहराया जिसके तहत सत्ता में आने के पहले 45 दिनों के भीतर केंद्रीय एजेंसियों को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में छत्तीसगढ़ से गए कार्यकर्ताओं ने भी जीत के लिए कड़ी मेहनत की है और यह परिणाम देश की अखंडता के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment