पिकअप और इनोवा की टक्कर में बाल-बाल बचे जिला पंचायत अध्यक्ष..कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Road Accident/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130 सी पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। वे अपनी इनोवा कार से निजी निवास से राजधानी की ओर जा रहे थे, तभी राजापड़ाव के पहले हाईवे के मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

दरअसल, टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच हुआ। राजापड़ाव के पहले हाईवे के एक मोड़ पर गरियाबंद की ओर से आ रही पिकअप सामने से जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



महीनेभर पहले रेंजर समेत दो लोगों की हुई थी मौत

फिलहाल, स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे-130 सी पर झरियाबहारा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का हिस्सा बरसात के दौरान हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। करीब एक महीने पहले भी इसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में देवभोग रेंजर और उनके चालक की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद इस मार्ग की सड़क सुरक्षा और चौड़ीकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment