👇
Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वयं अतिक्रमण नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है।
बता दें कि, बलौदाबाजार में मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री वर्मा ने कहा कि खेल मैदान, निस्तारी भूमि और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य की पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक भूमि का संरक्षण आवश्यक है।
फिलहाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अधिकार नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के पास है और इस अभियान में प्रशासन व आम जनता को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित होता है। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और निस्तारी संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।


















