General Knowledge : ट्रेन में आखिर कहां स्टोर होता है सारा पानी? कोई नहीं जानता होगा जवाब

👇

General Knowledge; आप ट्रेन से सफर करते हैं तो फिर आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी ऐसी जानकारी देंगे जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा है। आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि ट्रेन में जो पानी आता है, उसे स्टोर कहां किया जाता है।

भारत में आज भी एक बड़ी आबादी ऐसी है जो ट्रेन से सफर करने को ही प्राथमिकता देती है। कई सारे लोगों को ट्रेन से सफर करने को ही सेफ पसंद करते हैं। वहीं बहुत सारे लोगों के बजट में ट्रेन का ही टिकट आता है क्योंकि वो कम पैसे में दूर तक सफर कर पाते हैं। आप भी ट्रेन से सफर तो करते ही होंगे लेकिन ट्रेन से सफर करने के बावजूद आप ट्रेन से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स नहीं जानते होंगे जो गजब के होते हैं। कई बार ऐसी चीजें हमें ट्रेन में हमेशा दिखती हैं जिनको लेकर सवाल उठना चाहिए लेकिन लोग सोचते नहीं है। वहीं कुछ नॉर्मल चीजों के बारे में भी लोगों को पता नहीं होता है। आज कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं।

ट्रेन में पानी स्टोर कहां होता है?

ट्रेन में सफर करने के दौरान लोग कई बार पानी का यूज करते हैं। जितना बार लोग वॉशरूम में जाते हैं, उतनी बार पानी का यूज करते हैं। खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए भी पानी का यूज करते हैं लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ट्रेन में जो पानी आता है, उसे स्टोर कहां किया जाता है? चलिए कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। हम आपको बताते हैं कि ट्रेन में पानी कहां स्टोर होता है।

आपको बता दें कि ट्रेन के हर कोच के नीचे स्टील के बड़े टैंक लगे होते हैं और उसी में सारा पानी स्टोर होता है। कोच में लगे टैंक को अंडरकैरेज वाटर टैंक कहा जाता है। आपको बता दें कि ये जो टैंक होते हैं, वो आमतौर पर 400 से 500 लीटर पानी स्टोर होता है और सभी कोच के नीचे टैंक लगे होते हैं इसलिए पानी की दिक्कत भी नहीं होती है। मगर सोचिए कि अगर सफर पूरा होने से पहले पानी खत्म हो जाए तो क्या होगा?

बीच रास्ते पानी खत्म होने पर क्या होता है?

अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि सफर पूरा हुए बिना ही पानी खत्म हो जाए तो क्या होगा। आइए अब आपके इस सवाल का जवाब देते हैं। अगर कभी सफर पूरा हुए बिना पानी खत्म हो जाता है तो इन टैंकों को क्विक वाटरिंग सिस्टम से भरा जाता है। इस सिस्टम की सुविधा बड़े रेलवे स्टेशन पर होती है। आपने कभी गौर किया हो तो दो ट्रैक के बीच में एक पाइप का कनेक्शन लगा होता है जो खिड़की से आराम से दिख जाता है। वही क्विक वाटरिंग सिस्टम होता है जिससे पानी भरा जाता है।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment