General Knowledge : इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है गोल क्यों नहीं, बड़ी दिलचस्प है वजह?नहीं जानते हैं तो जान लें

👇

Amazing Facts : सोशल मीडिया आपने कई तरह के इलेक्ट्रिक उपकरणों के बारे में प्रचलित रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, क्या आज हम आपको बताएंगे कि इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है गोल क्यों नहीं ?

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल होने वाले तमाम फोटो और वीडियोज को देखने के बाद लोगों में फिर एक बार इंडक्शन चूल्हे यानी इलेक्ट्रिक चूल्हे के प्रति भरोसा बढ़ा है। हालांकि, कई लोग इंडक्शन चूल्हा को परचेज़ करना अपनी मजबूरी बता रहे हैं। बहरहाल, बाजारों में इंडक्शन चूल्हे खरीदने वालों ग्राहकों की संख्या में इन दिनों पहले से काफी इजाफा हुआ है। मार्केट में कस्टमर तरह-तरह के इंडक्शन चूल्हे की डिमांड कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का ध्यान इंडक्शन चूल्हे की डिजाइन पर है। आपने भी देखा होगा कि अधिकांश इंडक्शन चूल्हे चौकोर यानी वर्गाकार डिजाइन में ही आते हैं। मगर ऐसा क्यों है, आखिर इलेक्ट्रिक चूल्हे गोल आकार में क्यों नहीं बनाए जाते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

इंडक्शन चूल्हे से करंट लगता है या नहीं

इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करने वाले नए उपभोक्ताओं में आमतौर पर ये धारणा होती है कि इंडक्शन चूल्हे से करंट लग जाता है। जबकि अपवाद को छोड़ दें तो ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि इनकी संरचना कांच या सिरामिक की होती है। इनसे निकलने वाली किरणों से बेशक खाना गर्म होता है मगर ग्लास पर बिजली का कोई असर नहीं होता है। अगर, इस पर दूध उबल जाए या बर्नर पर चढ़ी कोई चीज फैल जाए तो भी शॉक लगने की संभावना न के बराबर होती है। हालांकि लिक्विड अगर चूल्हे की बॉडी के अंदर चला जाए तो शायद अंदर के उपकरण खराब हो सकते हैं।

इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है 

गौरतलब है कि, ज्यादातर इंडक्शन चूल्हे की संरचना काफी अलग होती हैं। इसके अंदर गोल साइज की कॉपर कॉइल लगी होती है जिसका कुशलतापूर्वक विस्तार या फैलना निर्माताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो इंडक्शन चूल्हे में लगी कॉइल ठीक से फिट बैठ सके इसलिए उसका बाहरी आवरण चौकोर बनाया जाता है। इसके अलावा इंडक्शन पर कंट्रोल पैनल और बटनें लगाने के लिए उसका चौकोर होना जरूरी है। इलेक्ट्रिक चूल्हे के चौकोर होने की एक वजह उसकी अच्छी पैकिंग, सुरक्षित रख—रखाव और कम जगह भी है। मसलन, चौकोर होने की वजह से इंडक्शन को प्लग के पास कोने में आसानी से रखा जा सकता है जबकि गोल साइज में ऐसा नहीं होता है। अगर, इंडक्शन चूल्हे गोल साइज के होंगे तो उनके बर्नर को पैनल काफी छोटा होगा जिस पर 5 लीटर के कुकर जैसे बड़े बर्तन नहीं चढ़ाए जा सकेंगे जबकि यही चौकोर साइज के चूल्हे होंगे तो उस पर न केवल बर्तन चढ़ाए जा सकेंगे बल्कि, आसानी से कुकिंग भी की जा सकेगी।

डिस्क्लेमर:
इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। janjantaksandesh.com किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment