जशपुर के ‘कोकियाखार’ की बेटी और पत्थलगांव विधायक गोमती साय की गुजरात में बजी डंका, PM मोदी के गृह राज्य में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश की सह-प्रभारी, देखें Video..

🇮🇳

पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय को भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि पत्थलगांव विकासखंड के ‘ग्राम पंचायत कोकियाखार’ की वे बेटी और उनकी मायका है। वहीं संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ ही जशपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जशपुर की बेटी को गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की सांगठनिक जिम्मेदारी मिलना जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं के बीच बनाईं सक्रिय पहचान

वहीं, संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली गोमती साय लंबे समय से पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सक्रिय पहचान बना चुकी हैं। अब गुजरात में संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी मिलने से उनके सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का उपयोग व्यापक स्तर पर होगा।



वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

बता दें कि पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नन्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गोमती साय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ये जिम्मेदारी मिलना संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर पार्टी का विश्वास

वहीं, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि गोमती साय को गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी कर्मठता, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की क्षमता के साथ इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

नई जिम्मेदारी से जशपुर का बढ़ा मान

ज्ञात हो कि, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि गोमती साय को मिली नई जिम्मेदारी से छत्तीसगढ़ और विशेषकर जशपुर का मान बढ़ा है। संगठन ने उनकी कार्यक्षमता और समर्पण पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जो जशपुर के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है।

वहीं, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि गोमती साय की नई जिम्मेदारी जशपुर भाजपा के लिए गर्व का विषय है। गुजरात में संगठन को मजबूत करने में उनके अनुभव, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ उनके सहज जुड़ाव का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

यहां देखें वीडियो-



भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

दरअसल, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि श्रीमती गोमती साय को गुजरात प्रदेश का सह-प्रभारी बनाए जाने से जशपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का वातावरण है। उन्होंने कहा कि जशपुर की बेटी को राष्ट्रीय संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है और यह यहां के कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

तत्पश्चात, उन्होंने कहा कि गोमती साय ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सक्रियता, समर्पण और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद के माध्यम से संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है। गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और क्षमता पर राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाती है।

फिलहाल, भरत सिंह ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के प्रति जशपुर भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जशपुर की बेटी पर विश्वास जताकर न केवल श्रीमती गोमती साय का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जशपुर भाजपा परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोमती साय गुजरात में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।


गोमती साय की राजनीतिक सफर

वहीं, गोमती साय की राजनीतिक कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।साल 2015 से 2019 तक जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं गोमती साय ने 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुईं।

दरअसल, इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पत्थलगांव सीट से चुनाव जीता और पहली बार विधायक बनीं। मुकाबला बेहद करीबी था—गोमती साय ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह को महज 255 वोटों के अंतर से हराया। यानी जिला पंचायत से संसद तक  और संसद से विधानसभा तक गोमती साय के राजनीतिक सफर में लगातार चुनावी जीत दर्ज हुई है।इसी वजह से समर्थकों के बीच उन्हें “राजनीति की अपराजिता” भी कहा जाता है।



PM मोदी के गृह राज्य में मिली अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी

बता दें कि, गुजरात का राजनीतिक और संगठनात्मक महत्व देश की राजनीति में खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था और वे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

दरअसल, ऐसे में गुजरात भाजपा संगठन में छत्तीसगढ़ की विधायक को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना राजनीतिक रूप से उल्लेखनीय घटनाक्रम है। हालांकि, इस नियुक्ति से भविष्य की किसी राजनीतिक भूमिका या पद के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment