Health Tips : दवा खाते समय ये 3 बड़ी गलतियां जरूर करते हैं लोग, सेहत को हो सकता है नुकसान..आइए जानें?

👇

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दवा लेते समय कई ऐसी गलतियां दोहराई जाती हैं जो इस फायदा पहुंचाने वाली चीज को हमारा दुश्मन बना देती है. दवा किसी भी बीमारी के असर को कम करने में अहम रोल निभाती है. पर इसे ही खाने में गलती की जाए तो सिचुएशन खराब हो सकती है. एक्सपर्ट से जानें दवा लेने में कौन-कौन सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए.

दवा ही अगर दुश्मन बन जाए तो इससे बुरा क्या हो सकता है? दवा के नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा कारण इसे लेने के तरीके में की गई गलतियां होती हैं. लोग रोज खाए जाने वाले दवाओं को लेकर लापरवाही कर जाते हैं. कई रिसर्च में सामने आया है कि अगर ये गलतियां बार-बार की जाए तो एक समय पर दवा का असर न के बराबर हो जाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि लोग अपने आप एंटीबायोटिक ले लेते हैं. बच्चों के केस में ऐसा ज्यादा किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा लगातार हो तो दवा एक समय पर बेअसर हो जाती है और इसे सुपरबग की सिचुएशन पुकारा जाता है.


भारतीयों को छोटी उम्र में ही बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं. इन्हें कंट्रोल में रखना या इनसे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन सबसे जरूरी है. इसलिए हमें इन्हें खाने में कौन सी गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं…

क्या कहते हैं एक्सपर्ट गाजियाबाद के जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार शर्मा से बातचीत की.

फार्मासिस्ट नरेंद्र कहते हैं कि गलत दवा शरीर पर उल्टा असर कर सकती है. एंटीबायोटिक्स का गलत इस्तेमाल आगे चलकर दवा को बेअसर बना देता है. पेनकिलर्स ज्यादा लेने से किडनी और लिवर पर असर पड़ सकता है. इस कारण लोग छोटी उम्र में ही किडनी और लिवर डैमेज का शिकार बन जाते हैं. इसलिए हर दवा डॉक्टर की सलाह से ही लें.

लोग सबसे बड़ी गलती किन बीमारियों में करते हैं
बुखार, सर्दी-जुकाम होने पर लोग अपने हिसाब से दवा ले लेते हैं. इतना ही नहीं एक दिन बाद ठीक लगने लगे तो दवा लेना बंद कर देते हैं. ऐसा करने से नुकसान ज्यादा होता है. इसके अलावा कुछ लोग बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में भी लोग अक्सर खुद दवा शुरू या बंद कर देते हैं. कुछ लोग ये सोचकर दवा लेना छोड़ देते हैं कि वो अब ठीक हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे बीमारी दोबारा बढ़ सकती है. नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है.


दवा लेते समय लोगों की आम गलतियां
कई लोग खाली पेट दवा खा लेते हैं या समय पर दवा नहीं लेते. कुछ लोग एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स पूरा नहीं करते. कई बार तो कुछ लोग एक्सपायरी भी अक्सर चेक नहीं करते. ये छोटी गलतियां बड़ी परेशानी बन सकती हैं.

जेनेरिक और ब्रांडेड दवा में अंतर
जेनेरिक और ब्रांड वाली दवाओं में salt एक ही होता है. फर्क सिर्फ कंपनी और कीमत का होता है. अगर दवा सही कंपनी और डॉक्टर की सलाह से ली जाए तो जेनेरिक मेडिसिन भी असरदार होती है. लोगों को डर या भ्रम में नहीं रहना चाहिए.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment