Health Tips : क्यों अचानक टूटने लगते हैं दांत, किस विटामिन की कमी से कमजोर होते हैं दांत..दांतों की मजबूती के लिए क्या खाएं..आईए जानें

👇

Vitamin For Teeth: दांत न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके स्वस्थ होने की निशानी भी हैं। अगर आपके दांत कमजोर होकर टूटने लगे हैं तो इसकी वजह शरीर में इन विटामिन की कमी हो सकती है। जानिए दांतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

आजकल दांतों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चों के दांतों में सड़न और कैविटी की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। वहीं बड़े लोगों में भी डेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। दांतों के कमजोर होने या खराब होने के पीछे के कई बड़े कारण हैं। जिसमें दांतों की सही देखभाल न करना सबसे अहम है। अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा तो दांत राब होने लगते है। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, सोडा, कोला और इस तरह के दूसरे सॉफ्ट ड्रिंक्स दांतों के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। इन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में मिले केमिकल दांतों के इनेमल को खराब कर देते हैं और दांत पीले और कमजोर पड़ने लगते है। इसके अलावा शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी दांतों के कमजोर होने और टूटने का कारण बन सकती है। आइये जानते हैं कौन से विटामिन की कमी से दांत कमजोर होते हैं और टूटने लगते हैं। दांतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

किस विटमिन की कमी से दांत खराब होते है?

हालांकि, कुछ लोगों को लगता है की दांतों में बैक्टीरिया पैदा होने की वजह से दांत खराब होने लगे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि हमारे दांतों में बैक्टीरिया भी तभी लगते है, जब उनमें कुछ विटमिन की कमी होती है।

वहीं, विटामिन ए- दांतों के लिए विटामिन-ए बहुत जरूरी है। विटामिन ए की कमी होने से दांतों के इपीथेलिएल सेल्स मरने लगते है। इपीथेलियल सेल्स दातों से कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम और कार्बोनेट को इनामले से निकलने नहीं देता है, वही इनामले को दांतों के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके लिए आप खाने में डाइट में गाजर, पपीता, शकरकंद, डेयरी प्रोडक्ट्स और मछली आदि शामिल करें।

ज्ञात हो कि, विटामिन सी- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी भी बहुत जरूरी है। इससे दांतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, मौसंबी आदि शामिल करने चाहिए।

वहीं, विटामिन-डी- सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी विटामिन डी जरूरी है। इससे दांतों में कैल्शियम का अवशोषण बेहतर तरीके से हो पाता है, जिससे दांत मजबूत होते हैं। विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए खाने में फिश ऑयल और विटामिन-डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। रोजाना धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है।

दरअसल, विटामिन बी-12- दांतों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी12 भी अहम माना जाता है। इससे दांत कमजोर होने से बचते हैं। अगर दांत कमजोर हो जाते हैं तो पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दांतों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन B12 से भरपूर चीजें जैसे दूध, चिकन, मांस और मछली खाएं।

दांतों को मजबूत कैसे बनाएं?

फिलहाल, दांतों को मजबूत बनाने के लिए साफ सफाई का ख्याल रखें। इसके लिए में खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करें। खाने में दाग वाले फूड आइटम्स या ड्रिंक्स को शामिल न करें। अगर आप ऐसा कुछ पी रहे हैं तो पीने के बाद कुल्ला जरूर करें। हफ्ते में 2-3 बार ऑयल पुलिंग करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। janjantaksandesh.com किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment