स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट..आतंकी हमले की आशंका..सार्वजनिक स्थलों पर 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के लगे पोस्टर

👇

HighLights
▪️स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट जारी।
▪️19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगे।
▪️पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है।


वहीं, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने के अलावा पुलिस ने आम लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी की है। इसी क्रम में राजधानी के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।



पोस्टर में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े नाम शामिल

दरअसल, इन पोस्टरों में ऐसे आतंकियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी जानकारी दी गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि सार्वजनिक स्थानों पर इनकी तस्वीरें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जा सके।



फिलहाल, पुलिस ने पोस्टरों पर कंट्रोल रूम का नंबर 112 और स्पेशल सेल के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment