IND vs SL: 2 साल बाद की वापसी और खेली करियर की सबसे बड़ी पारी, श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का धमाल..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. वो अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे.

Devdutt Padikkal vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो चुका है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का यह मुकाबला बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के लिए काफी यादगार बन गया. लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट प्लेइंग-11 में लौटे पडिक्कल ने मुश्किल परिस्थितियों में तकनीक का शानदार नमूना पेश करते हुए अपने टेस्ट करियर की बेस्ट पारी खेल डाली.


देवदत्त पडिक्कल की सबसे बड़ी पारी

भारतीय पारी की शुरुआत में 47 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने शुरू से ही संभलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने लगातार रन भी बटोरे और सिर्फ 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक है. पचासा पूरा करने के बाद भी वह रुके नहीं और 66 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अपना बेस्ट स्कोर बना लिया. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 65 रन था, जो उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाया था.

वॉर्म-अप शतक से हासिल किया था मौका

पडिक्कल को यह मौका साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद मिला. टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में पडिक्कल ने एक शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके दम पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें तीसरे नंबर की अहम जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया. देवदत्त पडिक्कल ने इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 90 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल था. लेकिन उन्होंने ये दोनों ही मैच साल 2024 में खेले थे.


केएल राहुल के साथ अहम साझेदारी

देवदत्त पडिक्कल ने इस पारी के दौरान केएल राहुल के साथ एक अहम साझेदारी भी की. दोनों खिलाड़ी दूसरे सेशन तक दूसरे विकेट के लिए 150 रन जोड़ने में कामयाब रहे. इस दौरान केएल राहुल भी 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment