IND vs ZIM T20I: वैभव ने गेंदबाजों का..,तो रवि- मयंक ने बल्लेबाजों का हाल किया बेहाल..भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया

🏏

IND vs ZIM T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली. आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए, जबकि मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

IND vs ZIM T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 35 रन से मैच जीता. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने ईशान किशन (29) के साथ 75 और कप्तान श्रेयस अय्यर (27) के साथ 50 रन की साझेदारी की. वहीं रिंकू सिंह ने भी 14 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.


शुरुआत से ही खराब खेलती नजर आई जिम्बाब्वे टीम

वहीं, 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे शुरुआत से ही खराब खेली. इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 65 रन तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. हालांकि, रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर मैच में वापसी की कोशिश की. बर्ल ने 43 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि मधेवेरे ने 28, बेन करन ने 20, डियोन मायर्स ने 19 और ब्रैड इवांस ने 14 रन बनाए. इसके बावजूद जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी और भारत ने 35 रन से मुकाबला जीत लिया.

मयंक यादव ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनकी पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट हो गए. इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया और भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मयंक ने इस सीरीज में दूसरी बार बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया. इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह (दो-दो बार) को पीछे छोड़ दिया.

भारत ने अजेय रहते हुए जीती सीरीज

फिलहाल, इस मैच में मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट हासिल किए और शुरुआत में ही जिम्बाब्वे पर दबाव बना दिया. यश ठाकुर ने भी दो विकेट झटके, जबकि अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं आने दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की और पूरे दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज खत्म की.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment