न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हुआ भारतीय तेज गेंदबाज, आकिब नबी को मिल सकता है मौका!

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। इस वनडे सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक खराब खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अब इस वनडे सीरीज में भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वो अभी अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं।
ऐसी संभावना है कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी जो पहले से ही न्यूजीलैंड में मौजूद हैं वनडे टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा का वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। यह चोट गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी जिसमें उन्होंने 5 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था और अपना स्पैल पूरा नहीं कर पाए थे।
30 साल के इस खिलाड़ी को जिन्होंने अब तक 9 टेस्ट और 30 वनडे मैच खेले हैं उन्हें फिटनेस के आधार पर 50 ओवर की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है। वहीं टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमिटी दोनों का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए क्योंकि वहां उनकी जरूरत वनडे मैचों के मुकाबले ज्यादा है। अगर स्पोर्ट्स साइंस टीम उन्हें फिट घोषित कर देती है और वह ऑकलैंड चले भी जाते हैं, तो भी लंबी फ्लाइट के बाद उन्हें तुरंत वनडे मैचों में नहीं उतारा जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड (सुबह 7.30 बजे IST)
दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 7.30 बजे IST)
तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन (सुबह 7.30 बजे IST)
चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)
पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (सब्जेक्ट टू फिटनेस), कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे-पांचवें वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment