IPL 2026 : आज MI vs PBKS‌ का मुकाबला..क्या पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएगी मुंबई? आईपीएल में अब तक बराबरी की है टक्कर

🏏

MI vs PBKS Head to Head Record: आईपीएल 2026 का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम जहां इस सीजन अब तक जीत की रथ पर सवार है। उनकी टीम इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में उतना अच्छ नहीं रहा है। इस सीजन मुंबई ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें अब तक सिर्फ एक में जीत मिली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम क्या पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएगी, ये देखने वाली बात होगी।


MI vs PBKS आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

दरअसल, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां अब तक दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने अब तक 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पंजाब ने 17 और मुंबई ने 17 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि आईपीएल में अब तक मुंबई और पंजाब के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है। बता दें कि पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की थी। इस मैच में जो भी टीम मैच जीतेगी, उनके पास इस हेड टू हेड रिकॉर्ड में आगे निकलने का मौका होगा।

लगातार तीन हार झेल चुकी है मुंबई की टीम

फिलहाल, मुंबई ने अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के साथ की थी, लेकिन वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों लगातार हार का सामना करना पड़ा। वह अपने घरेलू मैदान पर, जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे। वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो उन्होंने अपने सीजन की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की है। वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। लक्ष्य का पीछा करते समय पंजाब का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में मुंबई के लिए इस मैच में पंजाब किंग्स को हराना आसान नहीं होना वाला है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment