IPL 2026 : आज रोहित शर्मा खेलेंगे या लगातार दूसरे मैच से होंगे बाहर? GT vs MI मैच से पहले बड़ा अपडेट

🏏

GT vs MI: आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच है. पर क्या इस मैच में रोहित शर्मा खेलेंगे? उनकी इंजरी पर अपडेट क्या है? इंजरी के चलते रोहित पिछला मुकाबला भी नहीं खेले थे.

Rohit Sharma Update: रोहित शर्मा की इंजरी अब कैसी है? क्या वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे? ये वो सवाल हैं जिनका जवाब सारा इंडिया जानना चाहता है. रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते वो पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल सके थे. मगर क्या अब लगातार दूसरे मैच से बाहर होंगे? GT के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा नेट्स पर तो नजर आए, जो कि एक बेहतर संकेत है. लेकिन, उनके मैच में भी नजर आने पर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है.


रोहित की जगह आए डिकॉक ने जड़ा था शतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा जब नहीं खेले थे तो उनकी जगह पर क्विंटन डिकॉक ने रिकल्टन के साथ ओपनिंग की थी. डिकॉक का वो इस सीजन पहला मैच था, जिसमें उन्होंने 60 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौके उड़ाते हुए 112 रन जड़ दिए थे. हालांकि, क्विंटन डिकॉक की उस नाबाद शतक के बाद भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि वो पंजाब किंग्स के खिलाफ 195 रन का स्कोर डिफेंड कर पाने में नाकाम रही थी.

रोहित खेलेंगे या नहीं?

अब सवाल है रोहित जब फिट होकर लौटे तो क्या होगा? क्या डिकॉक को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है? इस सवाल के जवाब पर हम आएं उससे पहले जरा रोहित की इंजरी को लेकर अपडेट जान लीजिए. मुंबई इंडियंस ने इसे लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि रोहित शर्मा अहमदाबाद की नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उस दौरान मेडिकल टीम और हेड कोच माहेला जयवर्धने लगातार उनकी जांच कर रहे हैं. साफ है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित के खेलने और ना खेलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.


रोहित आएंगे तो कौन होगा बाहर?

रोहित शर्मा अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी करते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि फिर रिकल्टन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाए. क्योंकि, शतक जड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक को बाहर करना अब मुश्किल दिख रहा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment