Jashpur Big News : अखिल भारतीय कंवर समाज सम्मेलन पमशाला में 15 जनवरी को CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल..दिया गया स्नेह आमंत्रण..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़

फरसाबहार/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केंद्रीय कार्यालय पमशाला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 75 वें गठन वर्षगांठ एवं तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सम्मेलन में शामिल होने का स्नेह भरा आमंत्रण पत्र दिया गया है।

वहीं, अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, पदाधिकारी भजन साय, जगदीश साय पैंकरा, अशोक साय, रामनाथ साय, विष्णु प्रसाद पैंकरा, रविन्द्र नाथ साय एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्वेधा साय द्वारा मुख्यमंत्री को निवेदन किया है।

दरअसल, उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि हर साल की भांति इस साल भी कंवर समाज के राष्ट्रीय तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल होकर समाज का मनोबल एवं उत्साह बढ़ाए।


फिलहाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केंद्रीय कार्यालय पमशाला के 75 वें गठन वर्षगांठ एवं तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में 15 जनवरी 2026 की दोपहर 1 बजे शामिल होने की सहमति प्रदान की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment