Jashpur News : कांसाबेल क्षेत्र के सुजीबहार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..दोनों किडनी फेल होने से था परेशान

👇

कांसाबेल/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजीबहार में एक 26 वर्षीय युवक ने बीमारी (दोनों किडनी फेल) से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश टोप्पो (26 वर्ष) ग्राम सुजीबहार का निवासी था और बैंगल में रहकर काम करता था। 1 मई को उसने परिजनों को फोन कर बताया की लेने आओ मेरा तबियत ख़राब हैं, 03 मई को परिजनों के द्वारा अविनाश को घर लाया गया और 04 मई को उसे ईलाज हेतु जशपुर लाया गया था, जहां जांच पश्चात पता चला कि अविनाश की दोनों किडनी खराब हो गई है, जिस कारण मृतक अविनाश परेशान रहने लगा था,

वहीं, 06 मई को किसी काम से पड़ोसी ग्राम चोंगरीबहार गया हुआ था, कि शाम करीबन 04.00 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि अविनाश के द्वारा अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

फिलहाल, सूचना मिलते ही  थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा हेतु सुजीबहार में घटना स्थल के लिए रवाना हुआ, पुलिस द्वारा शव पंचनामा कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment