लोकसभा में PM मोदी पर प्रियंका गांधी का तीखा तंज, कहा- ‘फोन से वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा, दिल का एंगल बदलिए’

👇

नई दिल्ली। Monsoon Session: लोकसभा में मंगलवार को लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंक गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा। दिल्ली और देशभर में हुए छात्र आंदोलन को लेकर पीएम मोदी के एक वीडियो पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, फोन से वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा, दिल का एंगल बदलिए।

युवाओं पर पैलेट गन किसके आदेश से चलाई?

ज्ञात हो कि लोक सभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा , मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहती हूं कि क्या जरूरत थी एक मासूम बच्ची पर इस तरह दमन करने की? क्या जरूरत थी उन छात्रों पर आंसू गैस चलवाने की? उन पर लाठियां बरसाने की? उन पर वॉटर कैनन्स चलवाने की?

पेपर लीक से करोड़ों छात्र प्रभावित

वहीं, लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टरों को कमजोर कर दिया है। पेपर लीक से करोड़ों छात्र प्रभावित हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। शिक्षण संस्थानों में आरएसएस के लोगों को नियुक्त कर संस्थाओं को खोखला कर दिया गया है।

दरअसल उन्होंने कहा, देश के युवाओं का भरोसा अब इस सिस्टम से टूट चुका है। भरोसा दोबारा बनाने के लिए उसी सिस्टम से जवाब नहीं ढूंढा जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं का भरोसा दोबारा जीतने के लिए केवल कानून में बदलाव पर्याप्त नहीं है बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और ठोस सुधार की जरूरत है।

सरकार ही बताए प्राथमिकता

फिलहाल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में कहा कि, अब सरकार ही बताए उसकी प्राथमिकता क्या हैं? सरकार ने एनटीए बनाकर परीक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण कर दिया गया। देश में हर साल शिक्षा बजट कम होता गया है। परीक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण होने के बाद जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत पेपर लीक मामलों में सामने आई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment