Raigarh News : ऑपरेशन शंखनाद के तहत सख्त कार्रवाई..32 गौवंश को बचाया गया..मशहूर मवेशी तस्कर गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन जिले में गौवंश की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने और मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने ऑपरेशन शंखनाद जिले में अनवरत जारी रहेगा। गौरतलब है कि एसएसपी शशि मोहन सिंह मवेशियों पर क्रूरता को लेकर बेहद गंभीर है

ज्ञात हो कि, उनके मार्गदर्शन पर सभी थाना क्षेत्रों में मवेशी तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर सजग रहकर दूसरी त्वरित कार्रवाई की। कल 10 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वहीं, मवेशी तस्कर ग्राम करवारजोर निवासी रब्बुल खान की गतिविधियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर निगाह रखे हुए थी कि पुलिस को 10 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि रब्बुल खान मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते, भूखे-प्यासे दौड़ाते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। मवेशियों सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी रब्बुल खान पिता काशिम खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी करवारजोर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को पकड़ा।

दरअसल, आरोपी के कब्जे से 32 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत 2,56,000 रुपये है, बरामद कर मुक्त कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने की ओर ले जाना स्वीकार किया। मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

फिलहाल, इससे पूर्व 7 फरवरी को भी थाना प्रभारी लैलूंगा व हमराह स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए 3 मवेशी तस्करों से 8 नग मवेशियों को मुक्त कराया था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में “आपरेशन शंखनाद” के तहत अवैध मवेशी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment