CG News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी क्षेत्र के एक लॉज/होटल का है, जहां देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।

ज्ञात हो, पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के जरिए युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने प्वाइंटर ग्राहक बनाकर भेजा।

वहीं, जांच के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस जांच में होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई।

दरअसल पुलिस के अनुसार, आरोपी दलाल के माध्यम से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे।पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय (56) निवासी छावनी और सीता चौधरी (25) निवासी छावनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 500 रुपए कैश जब्त किया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment