👇
Chhatisgarh News/रायपुर. अखिल भारतीय संत समिति संसद परिसर में सनातन विरोधी स्वांग रचने वाले सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद से बेहद नाराज है.
बता दें कि, संत समिति ने 11 अगस्त मंगलवार को राजधानी के श्री दूधाधारी सत्संग भवन मठपारा (टिकरापारा) में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत किया है, जिसमें संत समाज, पुजारी, कथावाचक तीनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे.
वहीं, समिति का कहना है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी संत समाज या पुजारी ने नहीं, बल्कि वहां के कर्मचारियों ने की है, बावजूद इसके सनातन विरोधी स्वांग रचकर संत समाज को बदनाम किया जा रहा है.


















