सुहागरात पर दूल्हे की अचानक मौत, फूट-फूटकर रोई दुल्हन, फिर गर्दन में दिखा ऐसा निशान..उड़े सबके होश

👇

Groom Dies On Wedding Night: बदायूं के रियोनाई गांव में विदाई के बाद सुहागरात की रात बेडरूम में सो रहे दूल्हे बबलू मौर्य को सांप ने काट लिया. राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से नवविवाहिता सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Badaun News: बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित रियोनाई गांव में शादी का जश्न कुछ ही घंटों में चीख-पुकार और कोहराम में बदल गया. बुधवार को बड़ी धूमधाम से दुल्हन विदा कराकर घर लाए नवविवाहित युवक बबलू मौर्य की सुहागरात वाले दिन ही सांप के काटने से मौत हो गई. जिस घर में सुबह तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अचानक मातम पसर गया और दुल्हन अपनी हाथों की चूड़ियां तोड़कर रोने लगी.


वहीं, रियोनाई गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लौहरपुरा गांव गई थी. गुरुवार दोपहर दुल्हन रश्मि की विदाई कराकर परिजन और रिश्तेदार घर लौटे, जहां दिनभर नई बहू के स्वागत की रस्में और खुशियां मनाई जाती रहीं. परंपरा के अनुसार नवदंपति को कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सुलाया गया था.

दरअसल, रात में सोते समय किसी जहरीले सांप ने बबलू की गर्दन पर डस लिया. सुबह जब उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया. वो उसे अस्पताल ले गए. वहां दूल्हे को मृत घोषित कर दिया गया. बताया गया कि दूल्हे की गर्दन में सांप ने डसा है.

अस्पताल में मृत घोषित, फिर भी सपेरों के पास ले गए परिजन

फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजनों की उम्मीद नहीं टूटी. परिजन पहले उसे सहसवान के निजी अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने डॉक्टरों की बात मानने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. सांसें लौटने की आस में वे शव को लेकर तांत्रिकों और सपेरों के पास पहुंचे और देर शाम तक झाड़-फूंक कराते रहे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment