🇮🇳
Chhattisgarh News/भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के शिक्षक अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के बैनर तले किए गए हड़ताल की वजह से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।
वहीं, भानुप्रतापपुर में आयोजित इस हड़ताल में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन से जुड़े शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों की मुख्य मांग है कि पदोन्नति में वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता दी जाए। फेडरेशन पदाधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति में प्राथमिकता दी जा रही है।
दरअसल, संगठन इसका विरोध करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी परीक्षा आयोजित करने की मांग भी राज्य सरकार से की गई है। संगठन का कहना है कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
फिलहाल, हड़ताल के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है। वहीं फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आगामी दिनों में योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल, शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इन मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।


















