नशे की हालत में ऑटो चालक की गन्दी सोच.! ट्यूशन से आ रही छात्रा को घर के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप..लोगों ने की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

🇮🇳

Chhatisgarh News/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने उसे घर पहुंचाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।



पिटाई कर पुलिस को सौंपा

फिलहाल, बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला और आरोपी चालक पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment