ज्ञान के भगवान खुद बना शैतान.! प्रतियोगिता में शामिल करने का झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म का प्रयास.. होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सरकारी स्कूल में पदस्थ खेलकूद शिक्षक सुखदेव सिंह का घिनौना चेहरा सामने आया है। कहा जाता है शिक्षक ज्ञान का दाता, ज्ञान देने वाला भगवान होता है लेकिन, ऐसे शिक्षकों को भगवान का दर्जा देने की बजाय शैतान कहा जाना बेहतर होना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने स्कूल की छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करवाने का झांसा देकर होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मदद मांगने पर भी होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी ने छात्रा की कोई सहायता नहीं की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक सुखदेव सिंह सरकारी स्कूल में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पद पर तैनात हैं।



  दरअसल, उन्होंने छात्रा को प्रतियोगिता में भाग लेने का झांसा देकर उसे अपने साथ होटल ले गया। होटल पहुंचने के बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षक ने उसे धमकाया और डराया। छात्रा किसी तरह शिक्षक के चंगुल से बचकर कमरे से बाहर निकली और रिसेप्शन में पहुंचकर मदद मांगी। लेकिन होटल मैनेजर अशोक वाधवानी ने भी छात्रा की मदद नहीं की। छात्रा बाद में घर लौटकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

फिलहाल, इसके बाद परिजन उसे लेकर बैकुंठपुर थाना पहुंचे और शिक्षक व होटल मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की। पूछताछ में शिक्षक सुखदेव सिंह ने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, घटना के सामने आने के बाद स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग और शिक्षक समुदाय भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने भी मामले की समीक्षा शुरू कर दी है और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment