मची अफरा-तफरी, हुआ चीख-पुकार.! फल दुकान में घुसा अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक..एक की मौत, कई लोग घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/जगदलपुर। बस्तर के भानपुरी चौक में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक एक महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे फल दुकान में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि दुकान में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का का इलाज जारी है। इस पूरे हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस दिन बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है उसी दिन किसी तरह की ट्रैफिक या सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आती।

फिलहाल, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के हादसे यहां हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment