👇
Chhatisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को रायपुर के न्यू बस स्टैंड पंडरी स्थित उनकी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
बता दें कि उपस्थितजन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. नगर निगम के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक-2 द्वारा कार्यक्रम स्थल की विशेष साफ-सफाई, पुष्प सज्जा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

वहीं कार्यक्रम में मिनीमाता के सामाजिक योगदान, समाज सुधार और जनसेवा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.


















