27 अगस्त की टॉप 20 फटाफट खबरें: नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 150 से अधिक की मौत, नेपाल की मदद के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप,’धोनी के सामने मेरी बोलती बंद हो जाती है’- चहल

🇮🇳

27 August Top 20 News: नेपाल में बुधवार को सुबह चीन सीमा से सटे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार बाढ़ से खबर लिखे जाने तक 157 लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि 133 भारतीय सहित 500 लोग लापता हैं. नेपाल में आई बाढ़ की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है. इसी तरह की टॉप 20 फटाफट खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 157 लोगों की मौत, 133 भारतीय सहित 500 लापता, 12 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट डैमेज

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक विनाशकारी बाढ़ आई. जिसमें अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 133 भारतीय सहीत 500 लोग लापता हैं.


2. Nepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार

तिब्बत की सीमा से लगे नेपाल के दो जिलों (रसुवा और धादिंग) में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही मची है. अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 105 भारतीयों को मिलाकर 384 लोग लापता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

3. Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से बिहार और यूपी पर मंडराया खतरा, NDRF की टीम हाई अलर्ट पर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है. इसको देखते हुए NDRF की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है.



4. हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्रों में जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. हिमालय में भूकंप से सिर्फ जमीन नहीं हिलती, बल्कि पहाड़ों पर जमी बर्फ और चट्टानें भी खिसक सकती हैं. ये मलबे के रूप में नदी में गिरकर उसका रास्ता रोक सकती हैं, जिससे अचानक फ्लैश फ्लड आ सकती है.

5. ग्लेशियर झील के कारण नेपाल में तबाही! भारत के लिए क्यों है चिंता का संकेत

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ ने हिमालय में बढ़ते ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी GLOF के खतरे को फिर सामने ला दिया है. बढ़ते तापमान, तेजी से पिघलते ग्लेशियर और बढ़ती ग्लेशियल झीलें नेपाल के साथ भारत के हिमालयी राज्यों के लिए भी गंभीर चिंता बन रही हैं.

6. Nepal Flood : नेपाल की मदद के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप, C-130J विमान से 10 टन सामान रवाना

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. भारतीय वायुसेना के विमान से 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं काठमांडू भेजी गई हैं. जयशंकर ने कहा है कि भारत सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है.

7. Nepal Flood New Video: नेपाल बाढ़ का सबसे डरावना वीडियो, पानी के सैलाब को देख कांप उठेगा कलेजा

तिब्बत सीमा से सटे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह कुदरत का भयानक रूप देखने को मिला. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ (Flash Floods) ने चारों तरफ भारी तबाही मचाई है. द काठमांडू पोस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 95 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 133 भारतीय नागरिकों समेत करीब 500 लोग अभी भी लापता हैं.

8. Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

भारतीय समाज में लड़कियों के सिर पर इज्जत की इतनी भारी टोकरी रख दी जाती है कि उनके जन्म के साथ ही उनकी जुबान, चाल-ढाल और व्यवहार पर पहरा बैठा दिया जाता है. उनसे कहा जाता है कि वे परिवार की इज्जत हैं, इसलिए उन्हें क्या पहनना है, कैसे बोलना है, कहां जाना है और किस तरह व्यवहार करना है, इसका हिसाब भी उन्हें ही रखना होगा. एक संस्कारी लड़की को आज भी संस्कारवान परिवार की पहचान माना जाता है.


9. Asian Games: 3 मैच जीतते ही भारत के नाम होगा गोल्ड, जानिए टीम इंडिया को क्यों नहीं खेलना होगा ग्रुप स्टेज?

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप स्टेज से छूट मिली है और वह सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. जानिए गोल्ड जीतने के लिए कितने मुकाबले खेलने होंगे.

10. Nepal Flood Photos : क्या लोग, क्या गाड़ियां.. अचानक आई बाढ़ में सब बह गया; जलप्रलय की 10 तस्वीरें

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ में सब कुछ बह गया, लोग गाड़ियां सब ताश के पत्तों की तरह बह गए. यह जलप्रलय की 10 सबसे भयावह तस्वीरें हैं जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं.

11. Nepal Flood: अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, कैलाश मानसरोवर जा रहे करीब 400 यात्रियों से टूटा संपर्क

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. भोटे कोशी नदी के उफान से सड़कें, पुल बह गए और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. इस बीच, नेपाल-चीन सीमा पर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं.

12. नेपाल में आई फ्लैश फ्लड से बिहार में कितना बड़ा खतरा? सरकार कितनी तैयार, जानिए हर सवाल का जवाब

नेपाल में आई अचानक फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर चिंता बढ़ गई है. नेपाल से आने वाला पानी आने वाले घंटों में गंडक तक पहुंच सकता है. बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है. अमित शाह ने सम्राट चौधरी से बात कर हालात और तैयारियों की जानकारी ली है.


13. गंडक नदी में बढ़ सकता है जलस्तर: उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी बोले- प्रशासन मुस्तैद, घबराने की जरूरत नहीं

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आश्वस्त किया है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

14. नेपाल में उफान से बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत 7 जिलों में क्यों बढ़ा बाढ़ का खतरा, जानें क्या है कनेक्शन?

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बिहार में भी खतरे की घंटी बज गई है. भोटेकोशी नदी के उफान का असर गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से बिहार के 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन को निचले इलाकों पर नजर रखने और NDRF-SDRF को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

15. UP Election 2027: हरिशंकर तिवारी के गढ़ में BSP का दांव, प्रत्याशी की सियासी कहानी में है ट्विस्ट

बहुजन समाज पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से अस्मिता चंद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. यह सीट पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का गढ़ मानी जाती है, जहाँ BSP का यह कदम राजनीतिक हलचल मचाने वाला है.

16. चारा घोटाला: लालू प्रसाद समेत 50 से अधिक अपीलों पर 6 महीने में सुनवाई होगी पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की 50 से अधिक लंबित आपराधिक अपीलों की सुनवाई अब तेज होगी. झारखंड हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, पक्षकारों को ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड का निरीक्षण कर जरूरी दस्तावेज चिन्हित करने का निर्देश दिया है.


17. विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एसोसिएशन ने दिया पांच दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. एसोसिएशन ने पांच दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

18. जयराम महतो-थानेदार विवाद में कूदे बाबूलाल मरांडी, कहा- ‘क्या मर्यादा का नियम सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है’?

बाबूलाल मरांडी बोकारो के चास थानेदार और विधायक जयराम महतो के बीच हुए विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने पुलिस एसोसिएशन की भूमिका और वर्दी के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

19. सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी से पूछा- SIR में नाम कटने के आधार पर बंगाल में फिर से चुनाव का दे सकते हैं आदेश?

पश्चिम बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. 31 सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग करने वाली TMC की दलील पर चीफ जस्टिस ने पूछा- क्या अदालत दे सकती है दोबारा चुनाव का आदेश? और कोर्ट में क्या-क्या हुआ,

20. ‘धोनी के सामने मेरी बोलती बंद हो जाती है…’ चहल ने बताया क्यों आज भी माही पर करते हैं आंख मूंदकर भरोसा

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया कि वे आज भी महेंद्र सिंह धोनी के सामने बोलने में हिचकिचाते हैं. चहल ने धोनी पर आंख मूंदकर भरोसा करने और उनकी सलाह को मानने की बात कही.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment