मादा भालू के हमले की दर्दनाक घटना.! दो ग्रामीणों की मौत, एक की हालत गंभीर..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/कांकेर। जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


हालांकि जानकारी के अनुसार, जंगल से लगे क्षेत्र में एक भालू की मौजूदगी की सूचना पहले ही ग्रामीणों को मिल गई थी। ग्रामीणों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से लगे जंगल क्षेत्र में एक मृत भालू के पास मादा भालू मौजूद थी।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी समय रहते वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। भालू के हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया।


दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


फिलहाल मादा भालू की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। गांव के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment