वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, रिंकू टॉप-10 से बाहर..दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले शीर्ष-11 बल्लेबाज

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी रहे जबकि रिंकू सिंह टॉप-10 से बाहर रहे। इशान किशन टॉप-5 में शामिल रहे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का समापन हो चुका है और इस सीजन में इशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस सीजन में इशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर रहे, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में बाजी वैभव सूर्यवंशी ने मारी और उन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से इस सीजन में रन बनाए। कमाल की बात ये रही कि अंशुल कंबोज इस मामले में ऋतुराज गायकवाड़, इशान, आयुष बदोनी जैसे बैटर से आगे रहे।

वैभव रहे नंबर 1, रिंकू सिंह टॉप 10 से बाहर

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ने सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वैभव के बल्ले से 192 रन निकले जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104.92 का रहा जबकि अंशुल कंबोज दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने 100.00 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। तीसरे नंब पर आयुष बदोनी रहे जिन्होंने 82.72 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए जबकि चौथे स्थान पर मौजूद ऋतुराज गायकवाड़ ने 80.68 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए।

इस लिस्ट में इशान किशन 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 80.35 की स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाए जबकि छठे स्थान पर अब्दुल समद रहे जिन्होंने 79.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 66 रन बनाए। रिंकू सिंह टॉप-10 की लिस्ट से बाहर रहे और उन्होंने 66.67 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए और 11वां स्थान हासिल किया। शाहबाज अहमद 8वें स्थान पर रहे जिन्होंने 68.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 167 रन बनाए।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज

बल्लेबाज- मैच- पारी- रन- औसत- स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी- 3 5 192 38.4 104.92
अंशुल कंबोज- 2 4 120 30 100
आयुष बदोनी- 2 4 134 33.5 82.72
ऋतुराज गायकवाड़- 1 2 71 35.5 80.68
इशान किशन- 3 5 409 102.25 80.35
अब्दुल समद- 2 4 66 16.5 79.52
कुमार कुशाग्र- 3 5 224 44.8 71.57
शाहबाज अहमद- 1 1 167 167 68.44
सुदीप कुमार घरामी- 3 5 193 38.6 68.2
शिखर मोहन- 1 2 137 68.5 66.83
रिंकू सिंह 1 2 80 40 66.67

वैभव सूर्यवंशी-अंशुल कंबोज नंबर 2, इशान टॉप पर; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

इशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 में ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वैभव ने भी इतने छक्के लगाए और वो दूसरे स्थान पर अंशुल कंबोज के साथ संयुक्त रूप से रहे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment