छत्तीसगढ़ का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का प्रभाव..22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

CG Weather Today : रायपुर. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही. वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी. रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया. 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.


दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस

हालांकि, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा.


आज भी बारिश की संभावना

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

दरअसल, रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.


22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

फिलहाल, प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में आकाशीय बिजली और वर्षा होने की संभावना जताई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment