एक किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, हो गई प्रेग्नेंट, केस दर्ज..हिरासत में आरोपी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

बलिया /उत्तर प्रदेश। रसड़ा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी से एक युवक ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को तब हुई जब वह गर्भवती हो गयी। सोमवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि एक गांव की रहने वाली लड़की की मां की कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पिता और एक छोटा भाई है। बताया जाता है कि पिता मजदूरी करने और भाई पढ़ाई करने चला गया था। इसी बीच मौका पाकर उसके घर पहुंचे युवक ने दुष्कर्म किया।

फिलहाल, उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी। युवक के भय से किशोरी ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो उसे एक डॉक्टर के यहां पहुंचाया गया। जांच के बाद पता चला कि किशोरी करीब पांच माह की गर्भवती है।

दरअसल इसके बाद लड़की के साथ उसके पिता कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य कई धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। इस सम्बंध में कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment