अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटने से मची चीख पुकार..17 से 18 बच्चे थे सवार..कई बच्चे चोटिल, अस्पताल में भर्ती..स्कूली बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🇮🇳

Chhattisgarh News/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।



स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फिलहाल, घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment