भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, पार्टी के संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 अगस्त को दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वे पार्टी के संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे.

वहीं उनकी अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है. पूर्व सीएम सुबह लगभग 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से नियमित विमान से दिल्ली के लिए उड़ेंगे.

बता दें करीब सवा 11 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद पहले सीधे छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे. पूर्व सीएम रात्रि विश्राम भी दिल्ली में ही करेंगे.

फिलहाल उनकी रायपुर वापसी का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है. दिल्ली से उनके पंजाब जाने की भी चर्चा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment